बीसलपुर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन:कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

बीसलपुर - उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या हबीबुल्लाह खां ,नगर क्षेत्र बीसलपुर,में विद्यालय का वार्षिकोत्सव व कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार,केंद्र व्यवस्थापक स्वरांजलि संगीत विद्यालय बीसलपुर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों में सपना महिमा अनुपम अंशिका अंजलि शौर्य विवेक अनिल आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका श्रीमती शोभना कश्यप और इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री राम किशोर मौजूद रहे और अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।