* इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026के अवसार पर बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता के साथ विशेष मुलाकात ।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के अवसर पर बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता के साथ विशेष मुलाकात

दिल्ली के भारत मंडपम में दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पहली बार दि: 25मार्च से 31मार्च तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें देश और विदेश की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, फिल्मी सितारे, सिंगर्स और अन्य संबंधित शख्सियतों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस फेस्टिवल में देश-विदेश की 125 अवॉर्ड विनर और चुनिंदा फिल्मों को भारत मंडपम के अलग-अलग पर्दों पर दिखाया गया, जिसका वहां मौजूद दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

इसी कड़ी में, लुधियाना से विशेष रूप से आए ज्योति बाला और प्रवीण श्रीवास्तव ने भारत मंडपम के बड़े पर्दे पर पंजाबी फिल्म 'मां' का आनंद इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री दिव्या दत्ता की मौजूदगी में लिया। दिव्या दत्ता, जिन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, और इसी काबिलियत के कारण उन्हें साल 2017 में बॉलीवुड हिंदी फिल्म 'इरादा' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।मीडिया से बातचीत करते हुए प्रवीण श्रीवास्तव और ज्योति बाला ने बताया कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इतने बड़े मंच पर मैडम दिव्या दत्ता से मिलना और उनकी पंजाबी फिल्म 'मां' उन्हीं की मौजूदगी में देखना किसी सपने से कम नहीं

है।