दि..."> दि..."> दि...">

* उत्तम भक्ति सदा मुस्कुराना , कूष्मांडा संदेश - राजेश्वरानंद *

*उत्तम भक्ति सदा मुस्कुराना, कुष्मांडा संदेश:~राजेश्वरानंद*

*"श्रीराजमाताजी के अवतरण दिवस की रही धूम"*

दिल्ली 22 मार्च:~श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर गोरख पार्क शाहदरा की अधिष्ठात्री देवी मां कुष्मांडा पूजन स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव में संस्थान की संस्थापिका सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज के अवतरण दिवस के साथ धूमधाम से मनाया गया।

दरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में दरबार की अधिष्ठात्री देवी मां कुष्मांडा का विधिवत पूजन एवं संस्थान की संस्थापिका सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।मां कुष्मांडा के मुखमंडल पर मुस्कान साधकों को अभी परिस्थितियों में मुस्कुराते रहने का संदेश देती हैं।दरबार की संस्थापिका सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज के अवतरण दिवस पर दरबार में विशेष गहमागहमी का माहौल देखते ही बनता रहा। कृतज्ञ भक्तों ने फूलमाला, चुनरी, अंगवस्त्र, नारियल आदि सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज की मूर्ति एवं गर्भगृह स्थित गुरुदेव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भेंट किए।संस्थान एवं भक्तों द्वारा सूखे मेवे, मिठाइयां,फलाहार प्रसाद के साथ महिलाओं को श्रृंगार सामग्री बांटी गई।

मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भगवती चौकी में प्रसिद्ध कलाकार महंत दलीप चोपड़ा जी द्वारा अति सुन्दर अंदाज में गुरु महिमा भजनों की प्रस्तुति देते हुए समां बांध दिया गया।नन्हीं कन्या वामिका खन्ना द्वारा *"ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा"* भेंट पर आत्मविश्वास के साथ मातारानी की नयनाभिराम झांकी प्रस्तुति से समां बांध दिया जिसपर भक्तों की करतल ध्वनि से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के आखिर में सामूहिक दुर्गा चालीसा पाठ के बाद फलाहार भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।

राम वोहरा 9278199582