ACS पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न बच्चों को किया गया सम्मानित।

गोंडा। जनपद के त्रिमुहानी घाट पास्का स्थित ACS पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव (Annual Day) बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र देव मिश्र अपनी टीम के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर टीम 5580 के मुख सदस्य एवं अगुवा गिरिश चंद्र शुक्ला की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम के दौरान इंद्र देव मिश्र ने प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है।इंद्र देव मिश्र ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ACS पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यालय को भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सुरेश मिश्रा, गुड्डू मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।