जरहा स्कूल में नवरात्रि पर दिखा ऐसा नज़ारा,जहां ‘सम्मान’ भी था और ‘संदेश’ भी साफ

नन्हे कदमों के स्वागत में बिछा पूरा विद्यालय___

जरहा स्कूल में नवरात्रि पर दिखा ऐसा नज़ारा,जहां ?सम्मान? भी था और ?संदेश? भी साफ

____________________________________

बेहंदर/हरदोई:

जनपद में एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों पर लापरवाही और बदहाली के आरोप लगते रहते हैं, वहीं बेहंदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जरहा ने ऐसा नज़ारा पेश किया जिसने तमाम धारणाओं को झकझोर कर रख दिया।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेहंदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जरहा में ऐसा भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का मन छू लिया। शिक्षा का यह मंदिर उस दिन आस्था,संस्कार और अपनत्व का जीवंत केंद्र बन गया, जहाँ बेटियों के चरणों में शीश झुके और नन्हे कदमों के स्वागत में पूरा विद्यालय बिछता नजर आया।

भक्ति और शिक्षा का अद्भुत संगम

कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश राम द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मंत्रोच्चार के बीच जब कन्या पूजन प्रारंभ हुआ, तो वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। नन्हीं कन्याओं के चरण पखारे गए, उन्हें प्रसाद, फल और उपहार भेंट किए गए। उनकी मासूम मुस्कान ने पूरे परिसर को भावुकता से भर दिया।

कन्या पूजन नहीं, एक करारा संदेश!

मंत्रोच्चार के बीच जब नन्हीं कन्याओं के चरण धोए गए और उन्हें उपहार दिए गए, तो यह सिर्फ एक धार्मिक रस्म नहीं थी- यह उन लोगों के लिए जवाब था जो आज भी बेटियों को बोझ समझते हैं। यहां बेटियां पूजी भी गईं और सम्मान के केंद्र में भी रहीं।

नए बच्चों का ?VIP? जैसा स्वागत

सरकारी स्कूलों में अक्सर उदासीनता के आरोप लगते हैं, लेकिन जरहा में तस्वीर बिल्कुल उलट दिखी। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, माला और मुस्कान के साथ स्वागत हुआ। बच्चों ने खुद अपने हाथों से बनाए आमंत्रण पत्र अभिभावकों को देकर यह साबित कर दिया कि अब स्कूल सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि भावनाओं का भी केंद्र बन रहे हैं।

BEO का सीधा संदेश- नामांकन नहीं, गुणवत्ता पर फोकस करो

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश राम ने मंच से साफ शब्दों में कहा कि सिर्फ बच्चों की गिनती बढ़ाना ही उपलब्धि नहीं है। अगर शिक्षा की गुणवत्ता नहीं सुधरी, तो ये सारे आयोजन बेकार हैं। उनका यह बयान सीधे उन लापरवाह तंत्रों पर सवाल है जो सिर्फ आंकड़ों का खेल खेलते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में वर्तिका सिंह (ARP), साधना सैनी, संतराम वर्मा, रुचि वर्मा, नीलिमा देशवाल, प्रेरणा देवी, मंजू कनौजिया, सुरेंद्र वर्मा, मीरा देवी, अरुण कुमार, अनुराग शरण और यशवेंद्र सहित पूरे विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

👉 जरहा विद्यालय का यह आयोजन एक आईना है,जो दिखाता है कि जहां नीयत साफ हो, वहां सरकारी सिस्टम भी संवेदनशील और असरदार बन सकता है? वरना बाकी जगहों की हकीकत किसी से छिपी नहीं।

#DMHardoi #hilightseveryonefollowers #हरदोई #बेहंदर