नगर पंचायत खेरागढ़ में विकास मेले की गूंज, योजनाओं से सीधे जुड़ रहे नागरिक

सुमित गर्ग संवाददाता खेरागढ़,

खेरागढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ?संकल्प से सिद्धि?सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि? थीम के अंतर्गत नगर पंचायत खेरागढ़ परिसर में आयोजित विकास मेला जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। मेले में उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों का भरोसा और रुझान लगातार बढ़ रहा है।

विकास मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे। यहां आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0), वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के साथ मिशन शक्ति 6.0 की जानकारी दी गई। स्वच्छता कार्यशाला ने लोगों को जागरूक किया, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने जांच कराकर लाभ उठाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नामित सदस्य रामबाबू राजपूत ने की। मंच पर नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे, नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग ?गुड्डू?, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद रजा, एडीओ वीरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर गर्ग ?गुड्डू? ने कहा, ?प्रदेश सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर आमजन के जीवन में बदलाव ला रही हैं। विकास मेले के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है, ताकि कोई भी वंचित न रह जाए।?

मेले में सभासद हृदेश मंगल, अमरनाथ कोली, रम्मोलाल अग्रवाल, मुन्नालाल, पवन सिकरवार, रविंद्र गोस्वामी, नामित सदस्य मोहन गोयल, लक्ष्मी कुशवाह, स्वच्छता एम्बेसडर सुरेंद्र लवानियां, जेडआरयूसीसी सदस्य महेश गर्ग सहित नगर पंचायत के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सूरज शर्मा ने किया

अधिकारियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, और ऐसे विकास मेले इस दिशा में एक मजबूत कड़ी साबित हो रहे हैं।