BSKS Global School के पूर्व छात्र दुष्यंत कुमार ने 10वीं में 95.33% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

खेरागढ़। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परिणामों में BSKS Global School, Burahara के पूर्व छात्र दुष्यंत कुमार ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला धौलपुर की टॉपर सूची में स्थान बनाया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे गाँव बुरहरा और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

दुष्यंत कुमार, श्री गुलाब सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी कक्षा 8 तक की शिक्षा BSKS Global School, Burahara से अंग्रेजी माध्यम में प्राप्त की थी। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने दुष्यंत की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही विद्यालय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।