बॉर्डर क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के निर्देश

आईजी बीकानेर और इंटेलिजेंस के आला अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से श्रीगंगानगर जिले सहित बॉर्डर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बॉर्डर क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ मुस्तैदी से कार्य करें।

वीसी में SP हरी शंकर, Ad. SP सहित पुलिस अधिकारी, सीआईडी और बीएसएफ के अधिकारी मौजूद थे। पुलिस मित्र और पुलिस सखी कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए। श्रीकरणपुर सहित जिले भर के अधिकारियों ने VC में हिस्सा लिया।

आईजी ने निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय से अपराधों पर रोकथाम के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।