दो कारों की हुई जोरदार भिड़ंत, एक घायल

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर के गांव बडिंगा कोठी के निकट बीती देर रात दो कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वरना कार सवार 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी बाजाखान (पंजाब) मामूली घायल हो गया, जबकि अन्य सभी सकुशल हैं।

घायल गुरप्रीत सिंह अपने ससुराल गांव खरलां जा रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची श्रीकरणपुर पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस 108 की सहायता से श्रीकरणपुर CHC पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।