पीलीभीत जिलाधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर फीता काटकर किया शुभारम्भ अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान का ब्लॉक प्र

लोकेशन/पीलीभीत
रिपोर्टर / राजेश गुप्ता
मो /9719672920

जिलाधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर फीता काटकर किया शुभारम्भ

अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान का ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने किया उद्घाटन।


पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौटांडा पहुंचकर एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया।इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन,महिला वार्ड एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का टीका) निःशुल्क लगाया जाएगा।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीका लगवाने हेतु बालिकाएं अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र/शैक्षिक योग्यता प्रमाण अवश्य लेकर आए।जिलाधिकारी ने उक्त अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूता को फल वितरित किए।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी,उप जिलाधिकारी कलीनगर, सहित अन्य उपस्थित रहे हैं।इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है।