पीलीभीत में निर्माणाधीन हाईवे पर राहगीरों से मोटरसाइकिलों की लूट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों में कबाड़खाना चलाने वाला एक लुटेरा

लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत।
रिपोटर/ राजेश गुप्ता
मो 9719672920

निर्माणाधीन हाईवे पर राहगीरों से मोटरसाइकिलों की लूट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों में कबाड़खाना चलाने वाला एक लुटेरा भी शामिल।

आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा।

पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने हाईवे पर मोटरसाइकिल लूट की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है।
जहानाबाद पुलिस ने चार लुटेरे बदमाशों को गिरफ्तार किया है।दरअसल
दिनांक 20 फरवरी को एक व्यक्ति की लाल होण्डा लिबो मोटरसाइकिल अज्ञात लुटेरों के द्वारा लूट ली गई थी और विरोध करने पर उसे घायल भी किया गया था।वहीं 22 फरवरी को एक अन्य शख्स की मोटरसाइकील को भी लूट गया था।जिस पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।मुकदमा की विवेचना में पुलिस को चार लुटेरों के नाम प्रकाश में आए जिनमे संजीव वर्मा उर्फ संजू,नदीम खान,सूरज और धर्मेन्द्र कुमार है।
पुलिस ने उगनपुर पुलिया के पास से इन चारों को दबोच लिया।पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश सुनसान जगहों पर अकेले जा रहे लोगों का पीछा करते, हथियार दिखाकर लूट लेते और मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग कर या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करते थे।
बरामदगी में दो 12 बोर के तमंचे,जिन्दा कारतूस, नाजायज चाकू,लूटी गई दोनों मोटरसाइकिल के पुर्जे, एक फर्जी नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट डिजायर कार और एक कूटरचित नंबर प्लेट बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें पुलिस के द्वारा पकड़ा गया लुटेरा नदीम खान गांव उगनपुर के पास अपना कबाड़खाना चलाता है