टनकपुर–अछनेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, यात्रियों को बड़ी राहत

बरेली। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05062/05061 टनकपुर?अछनेरा?टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि में विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन 2 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में पांच दिन?गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलाई जाएगी। इस दौरान ट्रेन कुल 75 फेरे लगाएगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

कोच संरचना

इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 साधारण द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयर कार) और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। इससे सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और अन्य जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।