जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को पवित्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को पवित्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि व जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की।

उपराज्यपाल ने श्रद्धा और भक्ति के साथ माता के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली, सौहार्द और उन्नति की कामना की।

अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए मनोज सिन्हा ने बताया कि उन्होंने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर इस पवित्र धाम के दर्शन किए और सभी के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

नवरात्रि के चलते वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।