वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा जलकर की शत-प्रतिशत वसूली हेतु विशेष अभियान

Mungeli.वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा जलकर की शत-प्रतिशत वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के समस्त जलकर बकायादार उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचना/नोटिस प्रदान कर निर्धारित समयावधि के भीतर बकाया राशि जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था।किंतु अनेक उपभोक्ताओं द्वारा अब तक जलकर की बकाया राशि जमा नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा नियमानुसार जलकर बकायादार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, जो आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी।नगर पालिका परिषद मुंगेली के समस्त जलकर बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वे शीघ्र ही अपना बकाया जलकर नगर पालिका कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त करें, अन्यथा उनके नल कनेक्शन विच्छेद किए जाने के साथ-साथ नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।