आजादी के बाद  संघ लोक सेवा आयोग UPSC परीक्षा पास कर आईएएस में चयनित सनत डहरिया

आजादी के बाद संघ लोक सेवा आयोग UPSC परीक्षा पास कर आईएएस में चयनित सनत डहरिया सतनामी समाज से प्रथम चयनित होकर समाज को गौरान्वित किया।GEWA परिवार मिलकर सम्मान किया और धन्यवाद दिया। दिनांक 08 मार्च 2026 को गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ (GEWA) के प्रांताध्यक्ष एवं प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा महासमुंद जिले के तुमगांव निवासीसंजय डहरियासे सौजन्य भेंट की गई। संजय डहरिया जी सतनामी समाज के ऐसे युवा हैं जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देते हुए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफ़ल होकर साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है आजादी के 79 वर्षों बाद सतनामी समाज, जिसकी जनसंख्या लगभग 55 से 60 लाख मानी जाती है, से किसी युवक द्वारा इस स्तर की परीक्षा का सामना करना समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उनका यह संघर्ष केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे सतनामी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।प्रतिनिधिमंडल ने संजय डहरिया को उनके इस साहसिक प्रयास के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा पिछले 7वर्षों से 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर देश, विदेश में ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवियों के सानिध्य में शैक्षिक एवं सामाजिक जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। गेवा पे बैक टू सोसायटी"मिशन के तहत समाज के कुछ युवाओं को देश के ख्याति प्राप्त IITs,उच्च शैक्षिक संस्थानोंमें अध्ययन हेतू भेजकर प्रोत्साहित कर रही है।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में शिक्षा, जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है।संजय डहरिया की उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।प्रतिनिधि मण्डल में श्रीमती संगीता पाटले,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गेवा,नरेन्द्र जांगड़े प्रांतीय प्रवक्ता, बसंत कुमार बंजारे प्रांतीय महामंत्री,,बुन्देश्वरी खिलाड़ी एवन बंजारे जिलाध्यक्ष भीमसेन मनहरे,विष्णु ब्रम्हदेव ,घनश्याम बंजारे ,आकाश पाटले बिहारी लाल खिलाड़ी,उत्तम टंडन सामाजिक कार्यकर्ता रायपुर सहित रायपुर जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।