बेरहामपुर कोर्ट स्टेशन का मेगा अपग्रेड, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा और बढ़ेगी क्षमता

बेरहामपुर कोर्ट स्टेशन का मेगा अपग्रेड, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा और बढ़ेगी क्षमता

बेरहामपुर। पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को मजबूती देते हुए बेरहामपुर कोर्ट स्टेशन के व्यापक आधुनिकीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्लासी?जियागंज (PLY?JJG) डबलिंग परियोजना के अंतिम चरण का 17 मार्च 2026 को सुबह 4:20 बजे सफलतापूर्वक कमीशनिंग कर दी गई।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत स्टेशन को अत्याधुनिक ?कॉमन लूप? लेआउट में परिवर्तित किया गया है, जिससे ट्रेनों के संचालन की क्षमता और दक्षता में बड़ा सुधार हुआ है। परियोजना में तीन नए कॉमन लूप लाइन?लाइन संख्या 3 (594 मीटर), लाइन संख्या 4 (377 मीटर) और लाइन संख्या 5 (348 मीटर) का निर्माण किया गया है। साथ ही नए आइलैंड प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 भी शुरू किए गए हैं।

स्टेशन की सिग्नलिंग व्यवस्था को भी उन्नत करते हुए आधुनिक Nippon 2-out-of-2 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे रूट क्षमता 25 से बढ़कर 50 हो गई है।

यात्रियों को मिलेंगे ये प्रमुख लाभ:

कम होगी प्लेटफॉर्म पर भीड़: नए प्लेटफॉर्म 4 और 5 के शुरू होने से यात्रियों को अधिक जगह मिलेगी, जिससे चढ़ने-उतरने में आसानी और सुरक्षा बढ़ेगी।

देरी में कमी, समयबद्धता में सुधार: ?सिमल्टेनियस मूवमेंट? सुविधा के चलते अब अप और डाउन दोनों दिशाओं से ट्रेनें एक साथ आ-जा सकेंगी, जिससे ट्रेनों की अनावश्यक प्रतीक्षा खत्म होगी।

ट्रेन संचालन क्षमता में वृद्धि: नई लूप लाइनों के साथ मौजूदा लाइनों का विस्तार भी किया गया है?लाइन 1 को 680 मीटर से बढ़ाकर 890 मीटर और लाइन 2 को 564 मीटर से बढ़ाकर 807 मीटर किया गया है। इससे अधिक संख्या में यात्री और मालगाड़ियों का संचालन संभव होगा।

बेहतर सुरक्षा और विश्वसनीयता: स्टेशन पर मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (MSDAC) और डुअल इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई (IPS) जैसी आधुनिक तकनीक लगाई गई है, जिससे सिग्नलिंग सिस्टम अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगा।

आधुनिक सुविधाओं का विस्तार: लेवल क्रॉसिंग गेट (129/E और 132/T) पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर और उन्नत फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

यह परियोजना न केवल इस खंड में लंबे समय से प्रतीक्षित डबलिंग कार्य को पूरा करती है, बल्कि बेरहामपुर कोर्ट स्टेशन को एक उच्च क्षमता वाले ट्रांजिट हब के रूप में स्थापित करती है। इससे सियालदह मंडल के हजारों दैनिक यात्रियों को अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।