सपा कार्यालय रामनगर में मान्यवर काशीराम जी के 92 वें जयंती पर बहुजन समाज दिवस समारोह का आयोजन

आलापुर (अम्बेडकरनगर)|मान्यवर कांशीराम ने दलितों के उद्धार,उनके हितों के लिए लड़ाई लड़ी,वह एक महान समाज सुधारक थे उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों,शोषितों एवं भारत के अल्प समाज के हित में उनका स्तर ऊंचा उठाने,उनके हक हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए व्यतीत किया। उक्त बातें सामाजिक परिवर्तन के महानायक नायक मान्यवर काशीराम जी के 92वें जयंती (बहुजन समाज दिवस समारोह) के अवसर पर विधान सभा क्षेत्र आलापुर के सपा कार्यालय रामनगर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/विधायक त्रिभुवन दत्त ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहीं।श्री दत्त ने कहा कि वह चाहते तो अपना सारा जीवन आराम से गुजार सकते थे,लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपना पूरा जीवन बाबा साहब के मिशन को पूरा कराने में लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह जयंती समारोह तब सफल है जब हम और आप सभी उनके बताए रास्तों पर चले।उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया और कहा कि केवल शिक्षा ग्रहण कर नौकरी पा लेना या सामाजिक परिवर्तन नहीं ला सकता सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षित होने के साथ-साथ समाज में काम करने के लिए समय का देना भी महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक समाज सेवी मोहित राम ने कहा कि समाज में व्याप्त सामाजिक दूरी तब समाप्त हो सकती है जब आप मान्यवर काशीराम जी के बताए गए रास्ते पर चलकर समाज में कार्य करेंगे समाज को समय देंगे तब यह कार्य संभव हो पाएगा।संचालन राम प्यारे निषाद ने किया।कार्यक्रम को प्रबन्धक बदामा देवी,ब्लॉक प्रमुख विकास यादव,जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव,विद्यासिंह भारती,मनोज जायसवाल जिला अध्यक्ष सीमा यादव,पूर्व प्रमुख प्रमोद दत्त,युवा नेता राहुल दत्त एडवोकेट,रवींद्र यादव,अजय कुमार गौतम,कृष्ण कुमार पाण्डेय,संजय शर्मा,नायबे आलम आदि ने संबोधित किया।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव,विनोद निषाद आशाराम त्यागी,मायाराम गौतम,संजय गौतम,साधु यादव,सुभाष यादव,अनिल कुमार,रोशनलाल प्रवेश गौतम बजरंगी यादव,श्रीगोविन्द गौतम,सुधीर यादव एडवोकेट, मोहनलाल चौरसिया,राजेश यादव,ज्योति सागर, ज्ञानमती,पूनम,विमला, शशिकला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।