रत्नांचल रत्न सम्मान से सम्मानित हुए लक्ष्मीनारायण पात्र*

गरियाबंद,! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रत्नांचल जिला साहित्य एवं जन कल्याण समिति गरियाबंद के द्वारा सिरकट्टी आश्रम कुटेना में रत्नांचल रत्न सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवभोग अंचल के युवा साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पात्र को रत्नांचल रत्न 2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनक ध्रुव विधायक बिन्द्रानवागढ़, गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, सुभांगी चतुर्वेदी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर, सदाराम सिन्हा वरिष्ठ साहित्यकार, मुन्नालाल देवदास, नूतन साहू, भुनेश्वर साहू, जितेन्द्र सुकुमार सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे।

लक्ष्मीनारायण पात्र विगत 5 वर्षों से हिन्दी में अपनी साहित्यिक सेवा कर रहे हैं और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित होते हैं। उनकी एक रचना रत्नांचल काव्य संकलन में भी प्रकाशित की गई है। सतत् साहित्य की साधना को अभिनंदित करते हुए उन्हें यह सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में उमेश श्रीवास, कृष्ण कुमार, कमलेश मांझी, निधि निहारिका शर्मा, सुधा शर्मा, फानेंद्र साहू, डॉक्टर मोतीलाल साहू आदि साहित्यकार उपस्थित रहे।