कृषि विज्ञान केंद्र सलका में गोधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ, ग्रामीणों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैकुंठपुर। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सलका बैकुंठपुर में आज छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के कर कमलों द्वारा गोधाम योजना के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्माननीय अतिथिगण, ग्रामीणजन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में गोधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गोधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से गौवंश के संरक्षण, उनके उचित रखरखाव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विज्ञान केंद्र सलका में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना और योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि गोधाम योजना से गांवों में गौवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी तथा किसानों और ग्रामीणों को भी इससे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता, जैविक खेती और ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांवों के लिए उपयोगी बताया।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह , गीता राजवाड़े, राजेश साहू ,आशा देवी, धर्मवती राजवाड़े, डिप्टी कलेक्टर अमित गुप्ता, उप संचालक डॉक्टर विभा सिंह डॉक्टर शुक्ला, डॉ चंदे की गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष रेवा यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के बैकुंठपुर विकासखंड के अध्यक्ष नवनीत कुशवाहा, राजेंद्र राजवाड़े एवं गौ सेवा आयोग के सभी सदस्यों एवं कृषक गोपालक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।