धूमधाम से मनाया गया वरुण गांधी का 46वाँ जन्मदिन

पूरनपुर।पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद वरुण गांधी का 46वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।समाजसेवी संतराम विश्वकर्मा और रामरतन पासवान के नेतृत्व में दामोदर प्रसाद एडवोकेट के चेंबर में आयोजित इस कार्यक्रम में तमाम लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
समाजसेवी सन्तराम विश्वकर्मा ने कहा वरुण भैया का संघर्ष, स्पष्ट विचार और जनता के प्रति समर्पण एवं युवाओं के लिए प्रेरणा है।ईश्वर उन्हें सदैव सफलता और दीर्घायु प्रदान करें। इस अवसर पर कई ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया । दामोदर प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि वरुण गांधी की लोकप्रियता से विरोधियों में बहुत बेचैनी है। राम रतन पासवान ने कहा की वरुण गांधी जी पूरे देश के नेता है ।पीलीभीत उनका परिवार है जिले का लाखों कार्यकर्ता तन मन से उनके साथ हैं।
इस मौके पर दामोदर प्रसाद एडवोकेट, संतराम विश्वकर्मा, राम रतन पासवान, अभिषेक यादव, प्रदीप यादव एडवोकेट, रविंद्र सिंह यादव एडवोकेट, लाल बहादुर कोहली एडवोकेट, राजीव सक्सेना एडवोकेट, मुकेश चौधरी एडवोकेट, रामेश्वर दयाल कुशवाहा एडवोकेट, आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वरुण गांधी के समर्थकों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।