समयपालनता में जोधपुर मंडल की ‘डबल हैट्रिक’, कई दिनों तक 100 प्रतिशत पंक्चुअलिटी

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने ट्रेन संचालन में उत्कृष्ट समयपालनता का प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 01 मार्च से 12 मार्च 2026 के दौरान मंडल ने 01 मार्च, 04 मार्च, 06 मार्च, 09 मार्च, 10 मार्च, 11 मार्च तथा 12 मार्च को 100 प्रतिशत समयपालनता (पंक्चुअलिटी) दर्ज की है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल ने समयपालनता के क्षेत्र में ?डबल हैट्रिक? का प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से 09 मार्च से 12 मार्च 2026 तक लगातार चार दिनों तक 100 प्रतिशत समयपालनता दर्ज करना मंडल की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के संचालन की निरंतर और प्रभावी मॉनिटरिंग, परिचालन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान तथा अधिकारियों और पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित निरीक्षण से समयपालनता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ ही रोलिंग स्टॉक के समय पर रखरखाव और संसाधनों के कुशल प्रबंधन के कारण ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जा सका।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि मंडल के सभी विभागों के बेहतर समन्वय, सतत निगरानी और रेल कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। जोधपुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध रेल सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।