राइफल थामे दिखे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, कल्याणबीघा की शूटिंग रेंज में युवाओं संग साधा निशाना — सियासी पिच भी हुई तेज

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar इन दिनों सक्रिय राजनीति में आने के बाद लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में Janata Dal (United) की सदस्यता लेकर सियासी मैदान में उतरने वाले निशांत कुमार गुरुवार को एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए।

पटना ( बिहार )

संवाददाता - स्टेट हेड

पत्रकार अभिजीत कुमार झा की रिपोर्ट |

पटना ( बिहार ):- निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याणबीघा (नालंदा) पहुंचे, जहां उन्होंने इंडोर शूटिंग रेंज में युवाओं के साथ निशानेबाजी का अभ्यास किया। शांत और सादगी भरी छवि के लिए पहचाने जाने वाले निशांत जब राइफल थामकर शूटिंग रेंज में पहुंचे तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

शूटिंग रेंज में निशांत कुमार ने राष्ट्रीय स्तर के युवा निशानेबाजों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की, उनसे निशानेबाजी की तकनीक और अभ्यास के तरीके के बारे में जानकारी ली और खुद भी लक्ष्य साधने का अभ्यास किया।

इस दौरान निशांत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन करें।

गांव में उनके इस दौरे को केवल खेल गतिविधि तक सीमित नहीं माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और युवाओं से मुलाकात के दौरान निशांत कुमार ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनसे बातचीत कर जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश की। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद यह उनका जमीनी स्तर पर संपर्क मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कल्याणबीघा में निशांत कुमार की मौजूदगी से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शूटिंग रेंज में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में निशांत कुमार बिहार की राजनीति में और सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उनके इस नए अंदाज ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि वे अब केवल सादगी की छवि तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि युवाओं के साथ जुड़कर एक नई राजनीतिक पहचान बनाने की तैयारी में |

​​​