कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला धूमधाम से हुआ संपन्न, एक उम्मीद एनजीओ सहित कई राजनीतिक दल एवं संस्थाओ ने लगाए शिविर 

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ)

कानपुर। आज दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार को कानपुर के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक गंगा मेला पर्व बड़ी ही धूमधाम से प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मनाया गया आपको बताते चलें आजादी के पहले से मनाए जा रहे कानपुर के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक गंगा मेला का पर्व बीते मंगलवार को घूम धाम से मनाया गया इस पर्व का इतिहास बहुत प्राचीन है और आजादी के नायकों की याद में ये पर्व कई वर्षों से मनाया जा रहा है पूरे भारत में एक मात्र कानपुर है जहां होली 7 दिनों की मनाई जाती है जिसके चलते होली के सातवें दिन गंगा मेला में होली खेल कर भारी संख्या में लोग शाम के समय सरसैया घाट मां गंगा की विशाल आरती में शामिल होते है गंगा मां की आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का सामाजिक संगठन और हर राजनीति दल के द्वारा कैंप लगा का स्वागत करते है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यही नजारा देखने को मिला चाहे सपा के नेता हो या भाजपा के या फिर सामाजिक संस्थाओं के समाजसेवी सभी एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आए इस दौरान एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति NGO का भी शिविर लगा जिसमें संस्था की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने शिविर में कार्यकर्ता के साथ मेले में आने वाले लोगों का स्वागत किया और शुभ कामनाएं दी इस मौके में पवन चौहान जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण, सौरभ श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष कानपुर नगर,उमेश भार्गव प्रभारी कानपुर नगर, लता कश्यप जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण, अरुणा कश्यप जिला सचिव का० ग्रा० शिशुपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सरवन खेड़ा अंजू प्रजापति सदस्य का० ग्रा० जितेंद्र सिंह सदस्य कानपुर ग्रामीण राहुल वर्मा अध्यक्षकल्याणपुर सरिता जौहरी प्रचार मंत्री कल्याणपुर बृज बाला संगठन मंत्री कल्याणपुर अंकित कुमार उपाध्यक्ष कल्याणपुर श्याम जी शर्मा अध्यक्ष ग्राम पं० सरवन खेड़ा,राजा, उपाध्यक्ष ग्राम प० सरवन खेड़ा मोहित शर्मा अजय कुमार मोहित सिंह आदि लोग एक उम्मीद के कैंप शिविर में उपस्थित रहे।