शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य

शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य

ब्लॉक स्थगित होने के कारण रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी

उत्तर रेलवे द्वारा शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखण्ड के धमतान साहिब-टोहाना स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु लिया जाने वाला ब्लॉक स्थगित किया जा रहा है। ब्लॉक स्थगित होने के कारण रेल यातायात रीस्टोर रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी।

रीस्टोर रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 54044, हिसार-जींद रेलसेवा दिनांक 27.03.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर आंशिक रद्द रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 26.03.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 12485, नान्देड- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 26.03.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।

2.गाडी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 27.03.26 को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 54043, जींद-हिसार रेलसेवा दिनांक 27.03.26 को अपने निर्धारित समय व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

रीस्टोर रेगुलेट रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 25.03.26 को डिब्रूगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित समय व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।