पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा होली त्यौहार के उपरान्त यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन....

पूर्वोत्तर रेलवेप्रशासन द्वारा होली त्यौहार के उपरान्त यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते

हुये ट्रेन संख्य 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम वाया गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन काठगोदाम से 15मार्च,2026 को तथा ठाकुरनगर से 18 मार्च,2026 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष गाड़ी 15 मार्च,2026 को काठगोदाम से 10.00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से

10.19 बजे, लालकुंआ से 10.55 बजे, किच्छा से 11.18 बजे, बरेली सिटी से 12.30 बजे, बरेली जं0 से 13.20 बजे,

लखनऊ से 18.10 बजे, गोरखपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन छपरा से 02.10 बजे, बरौनी से 05.25 बजे, कटिहार से

08.50 बजे, कुमेदपुर से 09.40 बजे, एकलखी से 10.42 बजे, मालदा टाउन से 11.25 बजे, पाकुड़ से 12.45 बजे,

रामपुर हॉट से 13.30 बजे, सैंथिया से 13.52 बजे, बोलपुर (शान्ति निकेतन) 14.28 बजे, बर्द्धमान से 15.42 बजे,

बैण्डेल से 16.32 बजे तथा नैहाटी से 17.05 बजे छूटकर ठाकुरनगर 20.40 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष गाड़ी 18 मार्च,2026 को ठाकुरनगर से 10.20 बजे प्रस्थान कर

नैहाटी से 13.20 बजे, बैण्डेल से 13.44 बजे, बर्द्धमान से 14.36 बजे, बोलपुर (शान्ति निकेतन) से 15.27 बजे, सैंथिया

से 16.00 बजे, रामपुर हॉट से 16.30 बजे, पाकुड़ से 17.21 बजे, मालदा टाउन से 19.15 बजे, एकलखी से 19.40

बजे, कुमेदपुर से 20.50 बजे, कटिहार से 22.25 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 01.25 बजे, छपरा से 05.25 बजे, गोरखपुर

से 19.40 बजे, लखनऊ से 15.15 बजे, बरेली जं0 से 20.10 बजे, बरेली सिटी से 20.22 बजे, किच्छा से 21.15 बजे,

लालकुंआ से 21.55 बजे तथा हल्द्वानी से 22.37 बजे छूटकर काठगोदाम से 23.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के

02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।

पंकज कुमार सिंहमुख्य जनसम्पर्क अधिकारी