इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु दो रेल गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, जानिए कौन सी है ट्रेन.....

इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15063/15064 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस तथा 15059/15060 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनल-लालकुआँ एक्सप्रेस में चल रहे कन्वेंशनल रेक को आधुनिक एल.एच.बी. रेक से बदल कर साधारण श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच लगाये गये है।

15063/15064 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस को 02 मार्च, 2026 से तथा 15059/15060 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनल-लालकुआँ एक्सप्रेस को 03 मार्च, 2026 से एल.एच.बी. रेक से चलाने के फलस्वरूप रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है।

परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, साधारण कुर्सीयान के 04, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये गये है।

कन्वेंशनल कोच के स्थान पर आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जाने के फलस्वरूप इस गाड़ी में साधारण श्रेणी में 220 अतिरिक्त सीट एवं विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में कुल 44 बर्थ की बढ़ोतरी हुई।