पीलीभीत में लूट की घटना के बाद थाना जहानाबाद पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक श्याम बिहारी लाल की शिकायत पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज। दर्ज मुकदमा में सफेद रंग की कार का भी पुलिस न

लोकेशन पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत में लूट की घटना के बाद थाना जहानाबाद पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक श्याम बिहारी लाल की शिकायत पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

दर्ज मुकदमा में सफेद रंग की कार का भी पुलिस ने किया उल्लेख।

दिनांक 19 फरवरी को मोटरसाइकिल की लूट,दो दिन बाद दिनांक 21 फरवरी को फिर एक मोटरसाइकिल की लूट और अब 9 मार्च के दिन अज्ञात लुटेरों ने रिटायर्ड शिक्षक से 23000 की नगदी की लूट की तीसरी वारदात को अंजाम देकर जहानाबाद पुलिस को दिया खुला चैलेंज।


आपको बता दे

बरेली पीलीभीत राजमार्ग पर 72 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक श्याम बिहारी लाल से 23 हजार रुपया की लूट की वारदात को सफेद रंग की कर में सवार चार लुटेरों के द्वारा अंजाम दिया गया था।

सफेद रंग की कार में सवार चार अज्ञात लुटेरों ने जान पहचान कर अपनी चार पहिया गाड़ी में रिटायर्ड शिक्षक श्याम बिहारी लाल को खमरिया पुल bob बैंक के पास से बिठाया।

बहीं थाना जहानाबाद की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र मे जतीपुर के समीप स्थित नर्सरी के पास डराते धमकाते हुए रिटायर्ड शिक्षक से 23000 रुपया को लूट कर अज्ञात चारों लुटेरे अपनी सफेद रंग की कार से फरार हो गए।

बताया जा रहा है रिटायर शिक्षक श्याम बिहारी लाल गंगवार पुत्र राम प्रसाद गंगवार निवासी ग्राम कनाकोर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल स्थित बैंक ऑफ़ बडौदा बैंक से नजदीक जन सेवा केंद्र से ₹23000 रुपया निकाले गए।

पैसों को निकाल कर जैसे ही रिटायर शिक्षक श्याम बिहारी लाल गंगवार बाहर सड़क पर आए तो एक सफेद रंग की कार में सवार चार अज्ञात लुटेरों ने श्याम बिहारी लाल से जान पहचान निकालकर उन्हें गाड़ी में बिठा लिया और ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के जतीपुर के समीप स्थित नर्सरी के पास रिटायर शिक्षक श्याम बिहारी लाल गंगवार से 23000 रुपया की नगदी को लूट कर फरार हो गये।

शिक्षक ने घर जाकर अपने साथ लूट की घटना की जानकारी परिजनों को दी।
तब जाकर लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

हालांकि लूट की घटना की जानकारी होते ही जहानाबाद पुलिस के द्वारा आसपास के लगे कैमरे में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया,जिसमें सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की कार कैद हो गई।

फिलहाल पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ लूट की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सभी लुटेरों की गिरफ्तारी में जुट गई है।