उत्तर पश्चिम रेलवे रेलवे के जोधपुर मंडल ने 09 मार्च तक समयपालनता में चौथी बार उल्लेखनीय उपलब्धि

उत्तर पश्चिम रेलवे रेलवे के जोधपुर मंडल ने 09 मार्च तक समयपालनता में चौथी बार उल्लेखनीय उपलब्धि

09 मार्च को भी जोधपुर मंडल की समयपालनता 100 प्रतिशत

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने समयपालनता के क्षेत्र में एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 09 मार्च तक चौथी बार 100 प्रतिशत समयपालनता दर्ज की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अनुसार 01, 04, 06 मार्च के अतिरिक्त 09 मार्च को भी जोधपुर मंडल की समयपालनता 100 प्रतिशत रही है। जो मंडल के बेहतर संचालन, सुदृढ़ योजना और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

इस प्रकार 09 मार्च तक चौथी बार 100 प्रतिशत समयपालनता दर्ज कर जोधपुर मंडल ने रेलवे संचालन में अपनी कार्यकुशलता और उत्कृष्ट प्रबंधन का परिचय दिया है। यह उपलब्धि मंडल के सभी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

उत्तर पश्चिम रेलवे संचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रैक और सिग्नल प्रणाली के नियमित निरीक्षण, आवश्यक मरम्मत कार्यों का समय पर निष्पादन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर कर्मचारियों को समयपालनता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है और उन्हें बेहतर संचालन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।