अजमेर स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अजमेर स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेष रुप से बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए बैटरी से चलने वाली कार (बैटरी ऑपरेटेड कार) सेवा की शुरुआत 07 मार्च को कर दी गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि फिलहाल इसे ट्रायल बेस पर चलाया जा रहा है, सफलतापूर्वक संचालन पर इसे जल्द ही स्थाई रूप से संचालित किया जाएगा। यह सेवा सभी यात्रियों, मुख्य रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी ताकि वे आसानी से प्लेटफॉर्म और अपनी ट्रेन तक पहुँच सकें। अजमेर स्टेशन पर चलने वाली यह कार एक बार में 05 यात्रियों को ले जाने में सक्षम हैं। यात्री इस सेवा का लाभ प्लेटफॉर्म 01 पर हेड टीसी आफिस या सहायता बूथ पर पूछताछ करके ले सकते हैं। मेसर्स मां तारा इंटरप्राइजेज द्वारा इसका संचालन किया जाएगा,05 वर्ष से कम आयु के बच्चो का कोई किराया वसूल नही किया जायेगा तथा 05 वर्ष व उससे अधिक आयु के यात्रियों का किराया ₹30 प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। फिलहाल एक बैट्री संचालित कार का ही संचालन किया जा रहा है, लेकिन आवश्यकता होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।