होली के अवसर पर वड़ोदरा -खातीपुरा -वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन

होली के अवसर पर वड़ोदरा -खातीपुरा -वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु वडोदरा- खातीपुरा -वडोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09103, वडोदरा -खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,08,15, 22 व 29 मार्च 2026 को(05 ट्रिप) वडोदरा से प्रत्येक रविवार को 21:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 14:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09104, खातीपुरा -वडोदरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02,09,16,23 व 30 मार्च 2026 को (05 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार को 20:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:30 बजे वड़ोदरा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनामी, 06 द्वितीय शयनयान श्रेणी 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बें होंगे।