Chandauli News:जिला अस्पताल के सामने चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई,छापेमारी में महिला समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में कंडोम व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

?धान का कटोरा? कहे जाने वाले चंदौली में अनैतिक धंधे का खुलासा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, मकान से चल रहा था देह व्यापार

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली। ?धान का कटोरा? कहे जाने वाले चंदौली जनपद में अनैतिक देह व्यापार के बढ़ते नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला अस्पताल के ठीक सामने एक मकान में चल रहे इस काले कारोबार का चंदौली पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंदौली-मझवार स्टेशन के आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर, जिला अस्पताल के सामने स्थित एक निजी अस्पताल के पास एक मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर एक संयुक्त टीम बनाई और संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे से एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया।

*मौके से हुई बरामदगी ने पुलिस को भी चौंका दिया।*
तलाशी के दौरान पुलिस को 1680 पैकेट कंडोम, शक्तिवर्धक दवा की दो डिब्बियां और अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई।पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने घर पर बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार का अड्डा चलाती थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके के सामने इस तरह के अनैतिक कारोबार का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई के बाद हैरान हैं और पुलिस की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।