गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान

प्रधान संपादक दीपक कुशवाह

मोबाइल. 6260820789

नरवर। गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने एंकरिंग, नृत्य, गीत, विभिन्न मनोरंजक गेम्स एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर एवं शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में छात्रों को जीवन में कभी हार न मानने, सकारात्मक सोच रखने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए शिक्षकों ने भी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। समारोह के दौरान कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए कई गेम्स आयोजित किए गए और विभिन्न उपाधियों से उन्हें सम्मानित किया गया। मिस्टर फेयरवेल के रूप में वीर जैन तथा मिस फेयरवेल के रूप में गुनगुन शर्मा को चुना गया। वहीं जय-वीरू की जोड़ी के रूप में पारस जैन और वीर जैन को चयनित किया गया।

इसके अलावा मोस्ट एक्टिव स्टूडेंट कृतिका भार्गव, मोस्ट शाय स्टूडेंट ओम श्रीवास्तव, दबंग स्टूडेंट चेतन अग्रवाल, मोस्ट केयरिंग स्टूडेंट यशवीर रावत तथा मोस्ट लड़ाकू स्टूडेंट के रूप में वंशिका जैन को सम्मानित किया गया। शिक्षकों के लिए आयोजित गेम्स में हर्ष श्रीवास्तव सर, सारिका जैन मैम एवं हनी श्रीवास्तव मैम विजेता रहे।