नजीबाबाद। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र मे हुई मॉक ड्रिल: ! सीएफओ डॉ आर पांडे

उत्तर प्रदेश फायर महानिदेशक सुजीत पांडे के आदेशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडे ने "राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह" के अन्तर्गत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन ग्राम माहिमसापुर नजीबाबाद मे ऑफ साइट मॉकड्रिल का आयोजन कराया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में नजीबाबाद फायर स्टेशन प्रभारी ने मॉक ड्रिल कराई जिसमे अग्निशमन विभाग के सभी फायर कर्मी ने बताया कि कभी आपात स्थिति आ जाए तो कैसे बचे और क्या करें इन सब बातों की जानकारी दी गई है।