जल्द गिरफ्तार होगा फरार चल रहा ढाई लाख का इनामी बदमाश आदित्य राणा- डीआईजी मुरादाबाद

पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद, शलभ माथुर ने धामपुर तहसील के स्योहारा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी शलभ माथुर ने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरक, थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।

डीआईजी ने ग्राम प्रहरीयों के साथ गोष्टी की और ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्य से अवगत कराते हुए गांव में होने वाली हर छोटी बड़ी घटना के संबंध में संबंधित चौकी प्रभारी अथवा थाना प्रभारी को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही डीआईजी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को पुरस्कृत करते हुए उनको प्रोत्साहित किया गया। डीआईजी द्वारा आदर्श बैंक कर्मचारी गण का लोकार्पण किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने थाने के रखरखाव और सफाई व्यवस्था की सराहना की। फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा के बारे में पूछे जाने पर डीआईजी ने कहा कि इस प्रकरण में आदित्य के पांच साथियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस संदर्भ में अभी जो कार्यवाही शेष है उसमें पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस कार्यवाही की जा रही है। जिन लोगों ने भी फरार अपराधी को मदद पहुंचाई है, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेरे द्वारा इस मामले में सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जल्द ही आदित्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हमारे रेंज की प्राथमिक केसों में से एक है और पुलिस पूरी तरह आश्वस्त है कि जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<!--/data/user/0/com.samsung.android.app.notes/files/clipdata/clipdata_bodytext_230327_155850_500.sdocx-->