बिजनौर के धामपुर शुगर मिल में मॉक ड्रिल का आयोजन:आग लगते ही बजा सायरन, तत्काल मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ;!सीएफओ डॉ आर के पांडेय...

बिजनौर। शानिवार को धामपुर शुगर मिल मे उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्मजा चौहान के आदेश से मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पांडेय के निर्देश मे धामपुर शुगर मिल की केमिकल यूनिट में शनिवार को अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित औद्योगिक दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों, प्रबंधन और संबंधित विभागों की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था।

आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार के निर्देश मे तत्काल अग्निशमन अधिकारी धामपुर दीपक कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन दल ने आधुनिक उपकरणों की मदद से आग पर शीघ्र काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
मॉक ड्रिल में कुछ कर्मचारियों के घायल होने की भी काल्पनिक स्थिति दर्शाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धामपुर की मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्वास्थ्य जांच की। इस त्वरित सहायता ने आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी को प्रदर्शित किया।