नाले में मिला युवक का शव पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़प्पा मच गया युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह नशे का आदी रहा होगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक का शव नाले में पड़ा मिला। नाले में शव मिलने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही सनसनी फैल गई और कुछ समय में भीड़ एकत्र हो गई, युवक का शव नाले में पड़ा होने से लोग हैरान रह गए पहले तो लोगों को लगा कि होली के पर्व की वजह से कोई नशे की हालत में नाले में गिरा पड़ा है। जब लोगो ने पास जाकर देखा गया तो युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर युवक की शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को एम्बुलेंस की जगह तीन पहिया वाले ठेले से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।थाना मझोला पुलिस द्वारा बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह नशे का आदी रहा होगा, हालांकि यह केवल प्रारंभिक जांच है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने पर उसके परिवार वालों को सूचना दी जाएगी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहना संभव हो पाएगा।