होली त्यौहार पर नशा और रफ्तार दोनों का कहर,पांच घायल

ऊंचाहार,रायबरेली।होली के त्यौहार पर रफ्तार और नशा दोनों का कहर कायम रहा है।प्रशासन द्वारा होली के मद्देनजर देशी विदेशी मदिरा की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी दिए गए थे।बावजूद भी लोग नशे के हालातों में फर्राटा भरते नजर आए।जिस वजह से क्षेत्र में कई जगह सड़क हादसे भी हुए।जिसमें पुलिस प्रशासन की सक्रियता साफ साफ नजर आई और घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भिजवाया गया।गौरतलब हो बुधवार शाम ऊंचाहार सलोन रोड मनीरामपुर गांव के निकट दो तेज बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हुई,जिसमें बैसन का पुरवा मजरे धमौली निवासी विकास पुत्र शिवकरन,गोडवा निवासी मनोज पुत्र ननकू ऊंचाहार से अपने गांव जा रहे थे और सलोन की तरफ से तुलसी का पुरवा परियांवा प्रतापगढ़ निवासी दीपक कुमार पुत्र राजकुमार ऊंचाहार जा रहे थे।दोनों बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत मनीरामपुर गांव के पास हुई।वही दूसरी घटना बीकरगढ़ एनटीपीसी पंप हाउस के पास हुई जहां अज्ञात कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया।दोनो मार्ग दुर्घटनाओं में कोतवाली प्रभारी अजय कुमार,उप निरीक्षक अभिज्ञान सिंह ने तत्परता दिखाते हुए पांच घायलों को सीएचसी भिजवाया।ऊंचाहार सीएचसी चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम को मार्ग दुर्घटना में पांच घायलों सीएचसी लाया गया,जिनका उपचार किया जा रहा है।