मुरादाबाद के कटघर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

मुरादाबाद। कटघर में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

गुलाबबाड़ी फाटक के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला। जीआरपी की टीम वहां पहुंची और शव को वहां से हटाया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।