मुरादाबाद महिला से बैग छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद पुलिस ने एक महिला से बैग छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन कुमार है, जो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव अमिया बढ़इयो वाला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से छीना गया बैग बरामद किया है, जिसमें एक ब्रांडेड कंपनी का टेबलेट, एक मोबाइल फोन और 5000 रुपया नकद थे।

सचिन के परिवार में अधिकांश लोग सरकारी नौकरियों पर हैं और उसके पिता ने उसे एक शोरूम जसपुर में खुलवा दिया था, लेकिन गलत सोहबत ने उसे गलत रास्तों पर पहुंचा दिया। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी हेमलता पत्नी शिशुपाल ई-रिक्शा से लालपुर गोसाई जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र में ठाकुरद्वारा- सुरजन नगर मार्ग पर जयपुर मोड़ के निकट अनन्या फिलिंग स्टेशन के पास एक बाइक सवार युवक ने उनके हाथ से बैग छीन लिया था। बैग में एक ब्रांडेड कंपनी का टेबलेट, एक मोबाइल फोन और 5000 रुपया नकद थे।