फिरोजपुर मंडल में पार्सलों की जाँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाल ही में 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया

फिरोजपुर मंडल में पार्सलों की जाँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाल ही में 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पार्सल विभाग के कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था। अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्सलों में माल की गलत घोषणा के मामलों की पहचान कर उन पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान अमृतसर और लुधियाना स्टेशनों पर गलत घोषित माल के कुल 5 मामले पकड़े गए। इन मामलों में संबंधित पार्सल उपभोक्ताओं से कुल ₹2625 का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनु गर्ग ने यात्रियों पार्सल ग्राहकों से अपील की है कि बुकिंग के समय फॉरवार्डिंग नोट में जिस सामान का जिक्र किया जाता है, वही सामान बुकिंग में होना चाहिए अन्यथा गलत घोषणा प्रस्तुत करने पर उनके खिलाफ रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।