फिरोजपुर मंडल के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी चलाएंगे आज स्पेशल ट्रेन! देखिए कहा जाएगी ट्रेन

फिरोजपुर। होली को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु उत्तर रेलवे ने 28 फरवरी को अमृतसर से चलने वाली दो होली स्पेशल विशेष ट्रेनों का लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 05 मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।

होली स्पेशल ट्रेन 04622 अमृतसर से कटिहार के लिए 28 फरवरी को अमृतसर से रात्रि 20:40 बजे चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रात्रि 01:10 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद 01:15 बजे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी ।

होली स्पेशल ट्रेन 04610 अमृतसर से मानसी के लिए दिनांक 28 फरवरी 2026 को अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रात्रि 22:10 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद 22:15 बजे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी।

यात्रियों की सुविधा हेतु उक्त ठहराव की जानकारी सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक