जवाली गांव प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों से पशु चिकित्सालय व स्कूल में सुविधाओं की मांग की

जवाली गांव के प्रशासक जुगराज जैन के नेतृत्व में समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को

श्री मरुधर केसरी गुरु सेवा समिति सोजत सिटी में

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात कर जवाली पशु चिकित्सालय में डॉक्टर और कंपाउंडर की नियुक्ति करने की मांग की।इस दौरान शिक्षा और पंचायतीराज विभाग के मंत्री मदन दिलावर से भेंट कर जवाली राजकीय विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की मांग को पुरजोर तरीके से रखा।दोनो मंत्रियों ने कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर उत्तमचंद गांधी,पूनमसिंह राजपुरोहित ,केवलचन्द जैन एवं विनोद कुमार मोजूद रहे।