ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में आनलाईन सॉफ्टवेयर ऐप के बारे में बेठक आयोजन हुआ

जवाली गुंदोज। डॉ सूर्यवीर सिंह ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन मे ब्लॉक स्तरीय PCTS और HMIS पोर्टल की समीक्षा बैठक का आयोजन नांकोड़ा फूड विला सूरज पोल पर किया गया। जिसमे जिला स्तरीय प्रशिक्षक विवेकपाल जिला नोडल अधिकारी, देवी लाल सहायक सांखिकी अधिकारी, सिकंदर कुमावत जिला संख्यिकी अधिकारी पाली द्वारा ब्लॉक के समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी,डाटा एंट्री ऑपरेटर, समस्त ANM, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर ,ब्लॉक नोडल नोडल अधिकारी,संघणक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित ओनलाइन सॉफ्टवेयर और ऐप के बारे मे आने वाली समस्याओ ,उनका निराकरण एवं नये नये अपडेशन के बारे मे प्रशिक्षित किया गया। और साल मे किये गये कार्यो की समीक्षा की गई। नत्थू लाल ब्लॉक हेल्थ सुपर वाईजर ने बताया की आज आयोजित रिव्यू मीटिंग में परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया। जिसमे आशा सहयोगिनी- बबीता -गुडा प्रताप सिंह को सबसे अधिक महिलाओं को गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा की डोज के लिए प्रेरित करने हेतु सम्मानित किया गया।

कालू देवी - डरी को विवाह के बाद पहले बच्चे में दो वर्ष की देरी के लिए सबसे अधिक योग्य दंपत्तियों को प्रेरित करने हेतु सम्मानित किया गया।

मीमा कवर गुरडाई को पहले और दूसरे बच्चे के बीच तीन वर्ष का अंतराल रखने के लिए सबसे अधिक योग्य दंपत्तियों को प्रेरित करने हेतु सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण मे धीरेन्द्र कुमार सीनियर प्रोग्राम , रमेश कुमार ब्लॉक नोडल ऑफिसर,ममता कवर संघणक ,रीना अब्राहिम ब्लॉक LHV, प्रकाश कुमार आई ए , नरेन्द्र कुमार लेखा सहायक ,नीतू कुमारी,सरोज कुमारी,दुर्गा कुमारी ब्लॉक ANM उपस्तिथ थे।