जम्मू मंडल में योग केंद्र का शुभारंभ! मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार......

जम्मू मंडल में योग केंद्र का शुभारंभ

जम्मू,उत्तरी रेलवे के नव-गठित जम्मू रेलवे मंडल में 01 मार्च को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, योग केंद्र का मंडल रेल प्रबंधक,विवेक कुमार के मार्गदर्शन से जम्मू के अधिकारी क्लब में शुभारंभ किया गया। जिसका नेतृत्व जम्मू मंडल की वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,सीमा वी वर्मा ने किया। इस दौरान अधिकारी और रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

इस केंद्र का उद्देश्य रेल कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है।

इसमें अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम योग व प्राणायाम की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

जिससे, रेलवे की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष'तनाव मुक्ति'सत्र आयोजित होंगे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया, "कि "योग भारत की प्राचीन विरासत है। रेलवे जैसे व्यस्त विभाग में मानसिक शांति और स्फूर्ति के लिए योग अनिवार्य है।" हमें योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल