जम्मू मंडल के सतर्क रेल कर्मीयों ने ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल......

जम्मू मंडल के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया है। ट्रेन संख्या 18309 (अमृतसर-जम्मू तवी एक्सप्रेस) में ड्यूटी पर तैनात CIT विजय कुमार मुख्यालय (पठानकोट) ने एक यात्री का छूटा हुआ, कीमती सामान बरामद कर उसे सुरक्षित रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया।

इस पूर्ण घटना पर बात करें तो, ट्रेन संख्या 18309 ( अमृतसर - जम्मू तवी एक्सप्रेस ) में ड्यूटी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कोच संख्या B3 की सीट नंबर 4 पर एक यात्री अपना बैग भूल व अपने गंतव्य रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ उतर गया और उसका बैग सीट पर ही छुट गया हैं। सूचना मिलते ही CIT विजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कोच की सीट पर जाकर बैग को सुरक्षित बरामद किया। जिसमें यात्री का एक एसर ( Acer ) कम्पनी का लेपटॉप, एक लेडीज पर्स ( जिसमें 700 रूपये नगद ) और जरूरी सामान था। बैग मिलते ही यात्री को सुचित किया गया। तथा बैग की सुचना मिलते ही यात्री ने रेलवे तथा उक्त टिकट चेकिंग स्टाफ को धन्यवाद दिया।

आगे कि कार्यवाही करते हुए, टिकट चेकिंग स्टाफ ने बरामद सामान की विस्तृत लिस्ट तैयार कर, पठानकोट (PTK) स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया। ताकि संबंधित यात्री तक उसका सामान पहुँचाया जा सके।

वहीं अगर दूसरी घटना पर बात करें तो,26 फरवरी को रात लगभग 11 बजे जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन संख्या 04082 के S/2 कोच की सीट नंबर 30 पर यात्री कर रहे, यात्री को उसके छोटे बच्चे के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर दुध उपलब्ध करवाया। टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा दिए गए, इस सहयोग पर यात्री ने रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया.

इन सराहनीय कार्यों पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने कहा, "कि जम्मू मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार की तत्परता यात्रियों का रेल सेवाओं में विश्वास बढ़ाती हैं, रेलवे ऐसे कार्यकुशल कर्मचारियों की सराहना करती हैं। जिससे यह सुनिश्चित होता हैं, रेलवे में ऐसे ईमानदार कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता हैं। यात्रियों से अनुरोध हैं, कि यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में रेल मदद ( 139 ) या ऑन- बोर्ड स्टाफ की सहायता ले।"

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल