सिंहपुर डेरा बंजारा में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई

फिरोजाबाद, सिटी अपडेट।शनिवार को थाना रजावली क्षेत्र के गांव सिंहपुर डेरा बंजारा में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के इरफान पुत्र सिलारु (28), जुम्मन खां पुत्र गुलाब खां (52), शौकीन पुत्र गुलाब खां (30), रहीश पुत्र जुम्मन खां (21) व आमीन पुत्र अल्ली खां (20) निवासी सिंहपुर डेरा बंजारा तथा द्वितीय पक्ष के बीरबल खां पुत्र मोती खां (47), रमन शहजाद पुत्र बीरबल खां (24), आमीन पुत्र निहाल खां (22) निवासी सिंहपुर डेरा बंजारा थाना राजावली जनपद और इस्माइल पुत्र खैराती (22) निवासी नगला खरगा थाना एत्मादपुर जनपद आगरा के बीच विवाद हुआ था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।