पिहानी चुंगी नेशनल हाईवे पर जलभराव से राहगीर परेशान, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

पिहानी चुंगी नेशनल हाईवे पर जलभराव से राहगीर परेशान, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

#हरदोई

.

जनपद में विकास के दावों की पोल उस समय खुलती नजर आ रही है जब पिहानी चुंगी से शाहजहांपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नाले में कचरा भर जाने के कारण गंदा पानी उफान मारकर सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार,नाले की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है, जिसके कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है और आसपास के घरों व दुकानों में भी घुस रहा है। तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण कीचड़ उछलकर दुकानों और सामान को नुकसान पहुंचा रहा है।

निवासियों का कहना है कि इस समस्या को कई महीनों से झेला जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने या समाधान करने नहीं आया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की सफाई और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

#DMHardoi #YogiAdityanath #BrajeshPathak