डॉक्टर पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने थाना में दी तहरीर

डॉक्टर पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने थाना में दी तहरीर

हरदोई

जिले के टड़ियांवा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार ने स्थानीय डॉक्टर और उनके साथियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता रामप्रताप निवासी ग्राम तरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी 2026 को वह अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान रंजना हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. विकास अवस्थी ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज की और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। आरोप है कि डॉक्टर और उनके साथियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट भी की।

पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उसने पुलिस सहायता 112 को फोन किया । पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन वापस घर लौटते समय नेवादा मोड़ के पास डॉक्टर और उनके अन्य साथियों ने फिर से उसे रोक लिया, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल चाबी छीन ली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने शराब के नशे में उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

रामप्रताप का कहना है कि आरोपियों द्वारा उसके खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र देकर उल्टा पीड़ित को फंसाने की कोशिश की जा रही है और भविष्य में भी उसको और उसके परिवार को जान को खतरा बना हुआ है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।