जम्मू मंडल में 'रेल वायर' वाई-फाई से सुदृढ़ डिजिटल भुगतान प्रणाली;! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,....

जम्मू मंडल में 'रेल वायर' वाई-फाई से सुदृढ़ डिजिटल भुगतान प्रणाली

जम्मू मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हैं।

वर्तमान में जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक,विवेक कुमार के निर्देशानुसार यात्रियों को रेलवायर ( Rail Wire ) वाई - फाई सुविधा, डिजिटल भुगतान और रेलवन ऐप के ज़्यादातर उपयोग पर यात्रियों को प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। जो डिजिटल इंडिया के विजन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

इसी क्रम में जुड़ते हुए, सबसे पहले जम्मू मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले निर्बाध रेलवायर वाई- फाई सुविधा पर बात करें, तो यात्रियों को स्टेशन परिसर में उच्च गति की इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए 'रेल वायर' वाई - फाई चौबीसों घंटे सक्रिय किया गया हैं। जो कि डिजिटल भुगतान में अहम भूमिका निभा रहा हैं।

वहीं अगर डिजिटल भुगतान पर बात करें, तो कैशलैस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, टिकट काउंटरों ( PRS और UTS ) , पार्सल कार्यालयों और खान पान स्टालों पर डिजिटल भुगतान मोड ( UPI, QR कोड, डेबिट/ क्रेडिट कार्ड ) को प्राथमिकता दी जा रही हैं। ताकि जम्मू मंडल में प्रत्येक रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल ट्रांजैक्शन को सुचारू रूप से कामयाब किया जा सके।जम्मू मंडल में 'रेल वन' ( Rail One ) ऐप के उपयोग को प्राथमिकता देते हुए, यात्रियों, स्थानीय लोगों व अन्य शिक्षेणिक संस्थानों में 'रेल वन' ऐप के उपयोग को प्राथमिकता देने का आग्रह किया जा रहा हैं।

यात्रियों को मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं के बारे में बताते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने बताया, " कि जम्मू मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को एक आधुनिक सुरक्षित तकनीक - अनुकूल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 'डिजिटल इंडिया' अभियान को गति देते हुए, जम्मू मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलवायर ( RailWire ) हाई - स्पीड वाई - फाई की सुविधा निर्बाध रूप से की जा रही हैं, ताकि अन्य राज्यों से आए यात्रियों को स्टेशन परिसर में सूचनाओं और डिजिटल भुगतान से जुड सके। साथ ही यात्रियों से 'रेल वन' ऐप के उपयोग पर जोर दिया जा रहा हैं। हमारा लक्ष्य टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों को उनके स्मार्ट फोन के माध्यम से सशक्त बनाना है। "

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल