अजमेर यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी

अजमेर यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

1. गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 02.03.26 से 01.04.26 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2. गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक तथा अमृतसर से दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

3. गाडी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक तथा अमृतसर से दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

4. गाडी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

5. गाडी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक एवं कोलकाता से दिनांक 05.03.26 से 02.04.26 तक 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

6. गाडी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में दिनांक 02.03.26 से 31.03.26 तक 01 वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

7. गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक एवं इंदौर से दिनांक 04.03.26 से 03.04.26 तक 01 द्वितीय शयनयान व 04 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

8. गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

9. गाडी संख्या 12988/12987, अजमेर-सियालदाह-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक सियालदाह से दिनांक 02.03.26 से 01.04.26 तक 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

10. गाडी संख्या 09653/09654, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल में अजमेर से दिनांक 07.03.26 से 28.03.26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 08.03.26 से 29.03.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

11. गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल में अजमेर से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक एवं सोलापुर से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

12. गाडी संख्या 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।